1. Sardiyo ke laddu
घी - 4 चम्मच, बादाम - 25 ग्राम, काजू - 25 ग्राम, किशमिश- 20 ग्राम, कद्दू के बीज - 25 ग्राम, अलसी के बीज - 25 ग्राम
कसा हुआ नारियल - 300 ग्राम, गुड़- 180 ग्राम, खसखस - 2 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
2. बाजरे की खिचड़ी बनाने की सामग्री
2 कप बाजरा
1 कप धुली मूंग की दाल
1 चम्मच नमक
2 चम्मच देसी घी
2 चुटकी हींग
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच धनिया पाउडर
बारीक कटा हरा धनिया
हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
बाजरे की खिचड़ी बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले बाजरे को मिक्सी में हल्के से ग्राइंड कर लें।
-फिर इसके छिलके और बारीक बाजरा पाउडर को थाली में फटकर बाहर कर दें।
-फिर एक बार मिक्सी में बाजरा को डालकर हल्का सा पानी डालकर फिर से ग्राइंड कर लें।
-दो से तीन बार मिक्सी में चलाकर थाली में फटकने से बाजरे का सारा छिलका उतर जाएगा।
-कुकर में दो चम्मच देसी घी डालें और गर्म करें।
-इसमे जीरा डालकर भूनें और बारीक कटा प्याज डालें।
-तेज आंच पर भूनें और फिर इसमे हरी मिर्च बारीक कटी डालें। साथ में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर भूनें।
-जब सारे मसाले भुन जाएं तो इसमे बाजरा डालकर चलाएं। साथ में धुली मूंग की दाल और मनचाही सब्जियों को डालें।
-गरम मसाला, धनिया पाउडर डालें और तेज आंच पर भूनें।
-7-8 कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें।
-करीब 6-7 सीटी में पकाएं और गैस की फ्लेम बंद कर दें।
-गर्मागर्म देसी घी डालकर सर्व करें।
3. मसालेदार कढ़ाई मेथी पनीर बनाने का तरीका-
मसालेदार कढ़ाई मेथी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें कटा हुआ प्याज हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर का पेस्ट पैन में डालकर तब तक पकाएं जब तक कि मसाला अच्छी तरह पक न जाए। इसके बाद इस मिश्रण में अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला,धनिया पाउडर,नमक और हल्दी पाउडर डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह भून लें।
इसके बाद पैन में कटी हुई शिमला मिर्च,छोटा प्याज और थोड़ा पानी डालकर लगभग 2 मिनट तक और पकाएं। अब पैन में पनीर और कसूरी मेथी डालकर मीडियम आंच पर 4-5 मिनट तक पकने दें। अब इसमें ताजी क्रीम, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर ग्रेवी को गार्निश करें। आपका टेस्टी मसालेदार कढ़ाई पनीर बनकर तैयार है। आप इसे गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

0 Comments