Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रीढ़ की हड्डी के दर्द और हड्डियों को जोड़ने में हड़जोड़ खाने का तरीका और फायदे...

रीढ़ की हड्डी के दर्द और हड्डियों को जोड़ने में हड़जोड़ खाने का तरीका और फायदे


हड़जोड़ खाने के निम्नलिखित तरीके होते हैं क्योंकि हड़जोड़ का प्रयोग सबसे ज्यादा हड्डियों को जोड़ने में किया जाता है। इस लेख में हम आपको हड़जोड़ खाने का तरीका और हड़जोड़ खाने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बता रहें हैं।

🍀हड़जोड़ क्या है?

Cissus quadrangularis (वैज्ञानिक नाम) 

इसे आम भाषा में हड़जोड़, हड़जोड़ा, अस्थि-संहारक भी कहा जाता है।

👉 यह एक बेल (vine) जैसी पौधा होता है, जिसकी डंडी मोटी और चार कोनों वाली होती है।

हड़जोड़ जैसा की नाम से ही पता लगता है की यह हड्डियों को जोड़ने के काम आता होगा और यह बात सही भी है। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद के अनुसार हड़जोड़ को हड्डियों को जोड़ने की औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।


🌱हड़जोड़ खाने का तरीका -

हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित होता है क्योंकि हड़जोड़ को एक औषधि के रूप में कई सारी बीमारियों के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसलिए हड़जोड़ खाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। हड़जोड़ को कौन-कौन सी बीमारी में किस तरह उपयोग में लाया जाता है विस्तार से बता रहे हैं।

🦴 इसके मुख्य फायदे -

  • हड्डियों को जल्दी जोड़ने में मदद
  • फ्रैक्चर (bone fracture) के बाद healing तेज करता है
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है
  • कैल्शियम absorption बढ़ाता है
  • जोड़ों के दर्द में राहत
  • arthritis और joint pain में उपयोगी
  • सूजन कम करता है
  • anti-inflammatory गुण होते हैं
  • वजन घटाने में भी मदद (कुछ cases में)

☠️हड्डियों को जोड़ने के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका -

हड्डियों को जोड़ने के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित है क्योंकि हड़जोड़ हड्डियों को जोड़ने में बहुत लाभकारी होता है। हड्डियों को जोड़ने के लिए 10 से 15 मिली हड़जोड़ रस को घी में मिलाकर पीने से तथा इसमें अलसी का तेल मिलाकर टूटे हुए जगहों पर बांधने से हड्डियां जुड़ती हैं। तथा 2 से 5 ग्राम हड़जोड़ के चूर्ण को दूध के साथ पीलाने से भी हड्डियां जुड़ती हैं।


☘️मोच का दर्द के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका -

मोच का दर्द दूर करने के लिए हड़जोड़ का घरेलु उपाय बहुत ही फायदेमंद होता है। मोच का दर्द के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित है इसके लिए हड़जोड़ के रस में तिल का तेल मिलाकर पका लें फिर उसे छानकर मोच वाली जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है।


⚕️रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत पाने के लिए हड़जोड़ - 

रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत पाने के लिए हड़जोड़ के पत्तों को गर्म करके सिकाई करने से रीढ़ की हड्डियों में हो रहे दर्द से काफी राहत मिलती है।

💊 कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

  • पाउडर (चूर्ण)
  • कैप्सूल / टैबलेट
  • जूस (ताजा डंडी का)

⚠️ सावधानियां

  • ज्यादा मात्रा में लेने से पेट खराब हो सकता है
  • गर्भवती महिलाओं को बिना सलाह के नहीं लेना चाहिए
  • हमेशा किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से पूछकर लें

👉 आमतौर पर दूध या गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है (डॉक्टर की सलाह से)


हड़जोड़ के बारे में और अधिक जानकारी के लिए पेज को फॉलो करें!

#Ayurveda #Ayurvedic #AyurvedaLife #AyurvedaHealing #AyurvedaLifestyle #AyurvedaTips #AyurvedaTherapy #NaturalHealing #HolisticHealth #HealthyLiving #WellnessJourney #MindBodySoul #OrganicLiving #HerbalHealing #HerbalRemedies #NaturalRemedies #HomeRemedies #AyurvedicHerbs #HerbalMedicine #YogaAndAyurveda #YogaLife #Meditation #HealthyMind #InnerPeace #IndianWellness #AncientHealing #DesiNuskhe #TraditionalMedicine

Post a Comment

0 Comments