शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन का होना बहुत जरूरी है। बहुत से रोग ऐसे हैं जो शरीर में विटामिन की कमी के कारण होते हैं। शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई तरह के विटामिंस और मिनरल की जरूरत होती है, यदि उनमें से किसी की भी कमी होती है तो कई प्रकार के रोग हो सकते है। तो आइए जानते हैं, कौन सी विटामिन की कमी से कौन से रोग हो सकते है।
विटामिन क्या है? (vitamin kya hai)
विटामिन और खनिजों को शरीर का आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है। यह भोजन का वह अंश या भाग है, जिसकी जरूरत सभी जीवों को होती है। विटामिन के कार्य कई तरह के होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने और विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन तत्वों का वह समूह है, जो शरीर की कोशिकाओं के कार्य, विकास और वृद्धी के लिए महत्वपूर्ण है। यह शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करती है।
विटामिन कितने प्रकार के होते हैं? (vitamin ke prakar)
विटामिन को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। जल में घुलनशील विटामिन और वसा में घुलनशी विटामिन। मुख्य रूप से विटामिन कुल 13 प्रकार के होते हैं। जो निम्नलिखित है:-
👉 मैग्नीशियम की कमी (Magnesium Deficiency)
जब शरीर में इस मिनरल की कमी हो जाती है, तो मांसपेशियों में ऐंठन, नींद से जुड़ी समस्याएं, सिरदर्द और अनियंत्रित ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
👉आयरन की कमी (Iron Deficiency)
इसकी कमी होने होने पर आपको बहुत थकान महसूस हो सकती है, साथ ही चक्कर आना, हार्ट बीट तेज होना, हेयर फॉल और त्वचा में पीलापन भी देखने को मिल सकता है।
👉विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency)
इस विटामिन की कमी है, तो आपको हड्डियों से जुड़ी परेशानी, मांसपेशियों में दिक्कत, कमजोर इम्यूनिटी, हर समय थकान और तनाव आदि जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
👉 कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency)
जब शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है, तो इसकी वजह से जोड़ों से कट कट की आवाज आना, नाखून कमजोर होना, बालों के कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
👉जिंक की कमी (Zinc Deficiency)
इस मिनरल की कमी की वजह से आपको कमजोर इम्यूनिटी, घाव देर से भरना, इन्फेक्शन और नाखूनों के ऊपर स्पॉट्स आदि जैसी समस्याएं नोटिस होती हैं।
👉विटामिन B12 की कमी (Vitamin Deficiency)
यह नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी विटामिन है। इसकी कमी से हाथों पैरों की नसों में झनझनाहट, सुन्नपन ,मूड में बदलाव, सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
👉विटामिन सी की कमी (Vitamin C Deficiency)
इस विटामिन की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, मसूड़ों से खून आना, जोड़ों में दिक्कत, कमजोरी, फेफड़ों से जुड़े रोग बार-बार बीमार पड़ना, सर्दी-जुकाम, त्वचा से खून आना आदि इसकी कमी के कुछ प्रमुख लक्षण हैं।
👉 विटामिन A: रतौंधी, रूखी त्वचा, कम रोशनी में न दिखना।
👉 विटामिन B1 (थायमिन): बेरी-बेरी, मांसपेशियों में कमजोरी, भूख न लगना।
👉 विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन): जीभ में सूजन, फटे होंठ।
👉 विटामिन B3 (नियासिन): पेलाग्रा (त्वचा रोग), दस्त।
👉 विटामिन B6: एनीमिया, डिप्रेशन, त्वचा में खुजली।
👉 विटामिन B9 (फोलेट)/B12: एनीमिया, थकान, सांस लेने में तकलीफ।
👉 विटामिन C: स्कर्वी (मसूड़ों से खून), कमजोर इम्यून सिस्टम।
👉 विटामिन D: रिकेट्स (बच्चों में), ऑस्टियोमलेशिया (हड्डियां कमजोर होना)।
👉 विटामिन E: तंत्रिका संबंधी समस्याएं (न्यूरोपैथी), मांसपेशियों की कमजोरी।
👉 विटामिन K: रक्त का थक्का न जमना, अत्यधिक ब्लीडिंग
कमी को कैसे दूर करें?
पौष्टिक आहार, जैसे- हरी सब्जियां, फल, दूध, अंडे और मछली का सेवन करें, और यदि आवश्यक हो, तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें
उपर के भाग में सभी विटामिन के लिए उसके स्रोत के बारे में बताया गया है, जिसका सेवन कर आप विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आज के समय में अस्पताल के खर्चे बढ़ गए हैं, दवाईयां महंगी हो गई है, किसी भी आम नागरिकों के लिए गंभीर बीमारीयों के खर्चों को आसानी से जुटा पाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसका एक मात्र उपाय है, शरीर को हेल्दी व फीट रखने के साथ स्वास्थ्य बीमा कवर(Health insurance coverage) कराना, जो आपको किसी भी गंभीर बीमारीयों में अस्पताल के भारी खर्चों से बचाता है। ऐसे में आप अपने और परिवार के लिए केयर हेल्थ का फैमिल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Health Insurance Plan) को ले सकते हैं, जो आपको पूरे परिवार के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।

0 Comments